बुधवार, 4 अप्रैल 2018

प्यार का जानलेवा भूत

टीचर संग समलैंगिक संबंधों में बाधक बनी थीमां, बेटी ने कर दिया कत्ल

नौ मार्च को एक कत्ल हुआ था। आरोप था कि बेटी ने मां की हत्या कर दी। आरोप था कि बेटी का अफेयर उसकी महिला टीचर के साथ था। मां इस बात पर टोकती थी इसी वजह से बेटी ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने हत्यारी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बेटी के साथ उसकी महिला टीचर को भी गिरफ्तार किया है। दरसल लड़की और महिला टीचर के बीच संबंध होने से उसकी मां नाराज थी और इसी नाराजगी में लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी थी।

कविनगर थाना पुलिस गिरफ्त ने बेटी (रश्मि राणा) और निशा गौतम (टीचर) को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से आपस में संबंध है। शुरुआत में तो परिवार ने यह सोचकर ध्यान नहीं दिया शायद यह एक गुरु और शिष्य का अपनापन है। लेकिन जब रश्मि ज्यादा समय निशा के साथ गुजारने लगी तो परिवार ने इसका विरोध किया।

इसी विरोध के चलते 9 मार्च को रश्मि ने अपनी 38 साल की मां पुष्पा देवी के लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी और फरार हो गई। तकरीबन 1 महीने बाद रश्मि और निशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रश्मि अपने संबंधों को निशा के साथ मान रही है हालांकि उसने कहा कि उसे अपनी मां की मौत का अब पछतावा है।

आपको बता दें कि पुलिस ने पहले एक बार काउंसलिंग करवाने का प्रयास किया था लेकिन रश्मि पर निशा का ऐसा भूत सवार था कि उसने पुलिस और परिवार को धता बता उसके साथ रहने का फैसला कर लिया था। जब रश्मि से पूछा गया कि क्या वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती है या महिला टीचर के साथ तो उसका साफ-साफ कहना था कि वह परिवार के साथ नहीं बल्कि महिला टीचर के साथ रहना चाहती है।

आखिर होता क्या जा रहा है आज की युवा पीढ़ी को नैतिकता ख़त्म होती जा रही है