#1897–1945: बंगाल के प्रमुख भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस #Subhash-Chandra-Bose
आधुनिक भारत की मुंबई -एक नजर में
बुधवार, 4 अप्रैल 2018
प्यार का जानलेवा भूत
टीचर संग समलैंगिक संबंधों में बाधक बनी थीमां, बेटी ने कर दिया कत्ल
नौ मार्च को एक कत्ल हुआ था। आरोप था कि बेटी ने मां की हत्या कर दी। आरोप था कि बेटी का अफेयर उसकी महिला टीचर के साथ था। मां इस बात पर टोकती थी इसी वजह से बेटी ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने हत्यारी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बेटी के साथ उसकी महिला टीचर को भी गिरफ्तार किया है। दरसल लड़की और महिला टीचर के बीच संबंध होने से उसकी मां नाराज थी और इसी नाराजगी में लड़की ने अपनी मां की हत्या कर दी थी।
कविनगर थाना पुलिस गिरफ्त ने बेटी (रश्मि राणा) और निशा गौतम (टीचर) को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से आपस में संबंध है। शुरुआत में तो परिवार ने यह सोचकर ध्यान नहीं दिया शायद यह एक गुरु और शिष्य का अपनापन है। लेकिन जब रश्मि ज्यादा समय निशा के साथ गुजारने लगी तो परिवार ने इसका विरोध किया।
इसी विरोध के चलते 9 मार्च को रश्मि ने अपनी 38 साल की मां पुष्पा देवी के लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी और फरार हो गई। तकरीबन 1 महीने बाद रश्मि और निशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रश्मि अपने संबंधों को निशा के साथ मान रही है हालांकि उसने कहा कि उसे अपनी मां की मौत का अब पछतावा है।
आपको बता दें कि पुलिस ने पहले एक बार काउंसलिंग करवाने का प्रयास किया था लेकिन रश्मि पर निशा का ऐसा भूत सवार था कि उसने पुलिस और परिवार को धता बता उसके साथ रहने का फैसला कर लिया था। जब रश्मि से पूछा गया कि क्या वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती है या महिला टीचर के साथ तो उसका साफ-साफ कहना था कि वह परिवार के साथ नहीं बल्कि महिला टीचर के साथ रहना चाहती है।
आखिर होता क्या जा रहा है आज की युवा पीढ़ी को नैतिकता ख़त्म होती जा रही है
शनिवार, 3 मार्च 2018
शादियों का सीजन
बड़ी सी झुमका पहने वो भीड़ में कुछ अलहदा हीं लग रही थी , वरमाला का रस्म चल रहा था , मैं अपने फुफेरे भाई के पास खड़ा उसे ही एकटक देख रहा था। शायद ये मेरे आँखों का पराक्रम था। उसे भी इस बात का एहसास हो गया था। वो भी मेरे तरफ ही देख रही थी, हर दो मिनट में दोनों की नजरें मिलती थी और झुक जाती थी।
एक घण्टें में वरमाला की रस्म खत्म हुई। तब तक सारे मेहमान खाना खा-पी के आर्केस्ट्रा देखने चले गये थे।
हम भी आर्केष्ट्रा जाने की तय्यारी करके ही आये थे।
पर वरमाला के स्टेज पे जो हुआ था उसके बाद दिल मान नही रहा था कि आर्केष्ट्रा के स्टेज पे जाएँ। इसी सोच में पड़े थे की जाएं की न जाएँ । तब तक सलोनी आके बोलीं चलिए जीजू खा लीजिए। भैया की शादी जिन से हो रही थी .....सलोनी उनकी बहन थी। चूँकि हम एकलौते सदस्य थे लड़के वालों की तरफ से जो मुंह दिखाई की रस्म से लेके खीर भोजनी की रस्म तक लड़कीवालों से मिलते जुलते रहे थे। इसलिए सलोनी से अच्छी जान पहचान हो गई थी।
खाने का वक्त आया तो पता नही क्यों उसने हमे उस लड़की के बगल में ही बैठा दिया, शायद वो हम दोनो को एक दूसरे को ताड़ते हुए देख चुकी थी।
हम इंट्रोवर्ट तो है हीं उस वक्त खासा कन्फ्यूज भी हो गए थे की उसको देखें या फिर खाना खाये.......खैर खाते हुए नजर घुमाया तो साइड व्यू से वो और लाजवाब लग रही थी.....उसके नाक के बगल का तिल हम अभी तक ताड नही पाए थे जो और भी कयामत ढा रहा था। दोनों चुपचाप खा ही रहे थे की पानी का ग्लास उठाते वक्त अनायास ही हम दोनों के हाथ आपस में टकरा गये।इक अजीब सी सिहरन हुई मुझे....... शायद उसे भी हुई होगी पर वो कुछ जाहिर नही कर रही थी........मैं भी बस कनखियों से उसे देखते हुए खाने पे ध्यान लगा रहा था। थोड़े देर में खाना फिनिश करके मैं वहाँ से निकला और भैया के पास पहुंचा......वहां पहुँचते ही पहले तो डाँट मिली फिर हुक्म हुआ की पुरे शादी के वक्त तुम्हे मेरे पास ही रहना होगा। मुझे लगा मैंने कोई जंग जीत ली हो। अंधे को क्या चाहिये दो आँख ......पर यहाँ तो साथ में गूगल ग्लास भी मिल रहा था।
आधे घण्टे बाद जब शादी के मंडप पहुंचे तो..... वो वहाँ पहले से हीं बैठी हुई थी।
पहुँचते- पहुँचते ही पहले नजरें मिली फिर एक दूसरे के तरफ स्माइल उछाला गया, उसके बाद हर एक अंतराल के बाद दोनों की नजरें आपस में मिलती रहीं ......झुकती रही। जहाँ मण्डप में बैठी हुई और लड़कियां और औरतें गाना गा रही थी......वो बस होंठ हिला रही थी। मुझे ये देख के बड़ी हंसी आ रही थी और वो मुझे हंसते देख के मुस्कुरा रही थी।
कुछ देर ऐसा चला फिर मैं मण्डप के बाहर आ गया । थकान इतना था कि नींद आने लगा । कुछ देर बाद कुर्सी खींचने के सरसराहट से नींद खुली तो वो पास ही खड़ी पूछ रही थीं यहाँ बैठ सकती हूँ?...मैंने कहा- हाँ स्यौर!
कुछ पल के चुप्पी के बाद बातचीत का दौर शुरू हुआ उस ने पूछा कि तुम मुझे छुप छुप के क्यूँ देख रहे थे।
मैंने तंज कसते हुए कहा - "गलती थी ......पता नही था की यहाँ किसी के तरफ देखना मना है .......वैसे तुम्हारी भी नज़रें भी हमेशा उधर ही घूम रही थी जिधर मैं खड़ा होता था" ...वो जोर-जोर से हंसने लगी ....मैं भी साथ देते हुए मुस्कुराने लगा।
बमुश्किल दो मिनट का भी वक्त साथ में नही गुजरा की सलोनी जी ........निशा - निशा करते हुए उसे ढूंढने आ गयी। जब वो जा रही थी तो मन कह रहा था उसे रोक लू पर कुछ कह नही पाया सिवाय मुस्कुराने के
। खैर मुझे फिर नींद आने लगी। नीचे एक कमरे में जाके सोफे पे लेट गया। सुबह हुई तो चचेरे भाई विशाल ने जगाया की चलो विदाई का समय हो रहा है।
दिल उससे दूर जाने के ख्याल से ही धक से बैठने लगा।
रात को सिर्फ आँखे ही नही मिली थी , या सिर्फ कुछ बातें ही एक दूसरे से नही बोले गये थे।
एक दूसरे के दिल में कुछ अहसास भी जगाये गये थे.......! कुछ भावनाएं भी पनपाई गई थी , जो पहले कभी नही पनपी थी।
जाने का वक्त हो रहा था , मैं उसे ढूंढ रहा था , पर वो मिल नही रही थी .........बड़ी मशक्कत के बाद सलोनी मिलीं तो उसी से उसका कांटेक्ट नम्बर माँगा .....थोड़े देर तक चुप रहने के बाद उसने कहा ~आपको कांटेक्ट नम्बर दे तो दूंगी पर वो मुस्लिम है......आप कांटेक्ट कर पाइयेगा।
मैं झल्लाते हुये बोला ........मजाक मत कीजिये .....उनका नाम तो आप रात को निशा - निशा करके बुला रही थी , अभी आप उसे मुस्लिम बोल रही है ।।"
वो रुआँसी होके बोली ......"हाँ उसे मैं प्यार से निशा ही बुलातीं हूँ , मेरी सहेली है वो........ इसीलिए शादी में आई थी.उसका पूरा नाम मेहरूनिशा आरा है"
हमारा दिल एक बार फिर से धक दे बैठ गया......पण्डित का लौंडा ...... सात साल से शाखा में दण्ड भांजने वाला स्वयंसेवक प्यार भी करेगा तो मुस्लिम लड़की से .....छी छी.......
दिमाग सुन्न हो गया ......कुछ देर तक तो कुछ सुझा ही नही ........फिर अचानक जोर से चिल्लाये की ।
"विशाल बाइक लेके जल्दी आ भाई ..........अभी के अभी घर निकलना है।
विशाल कुछ पूछने को मुंह खोलता तब तक मैं फ़िर से चिल्ला चूका था ......."जल्दी लेके आ बे देर मत कर.....अर्जेन्ट है।"
रविवार, 24 दिसंबर 2017
वो क्रिसमस की याद
जब सारा शहर नींद के आगोश में रहता था तब इतनी ठंड में इतनी सुबह ट्यूशन आने की मेरी दो वजहें थीं, एक उनको देख लेना जिन्होंने मेरे दिल का सुकून लूट लिया था और दुसरा उन को दिख जाना जिन्होंने मेरे दिल का सुकून लूट लिया था।
मैथेमेटिक्स अच्छी थी मेरी मगर उसने ही जबरन ट्यूशन आने को कहा था और मुझे आना पड़ा था।
रोज की तरह मुझसे पहले पहुंच कर , वो गेट पे खड़ी थी। ब्लैक जैकेट पे रेड स्टोल डाले। ये स्टोल बहोत प्यारा था ।कभी कभी वो खुश होती तो मेरे गले में फंसाके अपनी नाक मेरे नाक से सटा देती फिर पूछती बताइये मेरे नाक बड़े हैं न आपसे? मैं हाँ कह देता तो कोई बात नही लेकिन ना कह दिया तो कहती ..."आपकी नाक मेरी नाक ....मेरी नाक मेरी नाक। " फिर खुद जोर जोर से हंसते हंसते छुईमुई सी मुझमें सिकुड़ जाती।
कल रात किसी बात पे एक घण्टे तक मैंने उसे डांटा। उसके बाद आधे घण्टे तक रो कर उसने मुझे डेढ़ घण्टे तक डांटा था।
इसलिए हल्की सी तल्खी हो गई थी तो मैं उससे नजरें चुरा के निकलना चाहता था पर वो ऐसे घुर रही थी की मुझे उसकी ओर देखना पड़ा।
ओस की छोटी सी एक बूंद उसके से छोटी नाक के अंतिम छोर पे आ पहुंची थी जहाँ से पृथ्वी अपने गुरुत्वाकर्षण के हठ से नीचे बुला रही थी मगर वो आने को तैयार नही थी। मैंने जिस एंगल से देखा वहाँ से नोज पिन के झलक में वो बून्द सुनहरी लग रही थी ।
पारदर्शिता पढ़ते वक्त ध्यान में नही आया था मगर उस दिन कंठस्थ हो गया कि स्वच्छ जल पारदर्शी होता है।
क्लास में जाके उसके साइड वाली बेंच पे बैठ गया। रात को झगड़ने से पहले मैंने ट्रिग्नोमेट्री पढ़ी थी इसलिए उसे सुनाने के अंदाज में मैंने एक दोस्त से कहा मुझे ट्रिग्नोमेट्री अभी तक समझ नही आया ।
मैं जानता था आगे क्या होने वाला है। वो मुझसे बदला लेने को सर से ट्रिग्नोमेट्री के सवाल पूछती। सर ट्रिग्नोमेट्री जिन स्टूडेंट्स को आता उनके बोर्ड पे बुलाते जिनको नही आता उन्हें डाँट की घुट्टी पिलाते।
हुआ भी यहीं इसने सर से सवाल पूछा , सर ने पूरे क्लास से पूछा और मुझे छोड़ किसी ने हाथ नही उठाया।
फिर सबको डाँट पड़ी और मैं बोर्ड पे जाके सॉल्व करने लगा और बाकी लोग सर की झिड़की सुनते रहे।
सॉल्व हो जाने के बाद सर ने उससे पूछा ," दिमाग में आ गई बात अब?
वो कुछ बोलती इसके पहले ही मैं बोल पड़ा ,"घुटनो में आया होगा सर इसके पास दिमाग नही है।
सारा क्लास हँसने लगा ," सर ने "भाग बेवकूफ " बोलके मूझे वापस सीट पे भेज दिया।
अगले एक घण्टे के क्लास में वो मुझे ऐसे देखती रही जैसे मैं उस वक्त उसके हत्थे चढ़ गया तो मेरा सर फोड़ देगी।
दिन के तीन बज रहे थे , हल्की हल्की धूप निकली थी मगर बादल आ जारहे थे। कमरें की खिड़की से बदली में छिपा सूरज ऐसे दिख रहा था जैसे चाँद दिन में आगया हो।
मैं रफ कॉपी लिए मैथ्स बनाने में लगा था पर मन नही लग रहा था।
एक अजीब सी बैचेनी हो रही थी। ऐसा तब ही होता है जब सामने वाला आपको याद कर रहा हो। मैंने कलम छोड़ के फोन उठा लिया। उसे कॉल करने का मन किया पर उसने मना किया था कॉल करने से।
इसलिए फोन वापस रख ख्यालों की दुनिया में कही और निकल गया तब तक मोबाइल पे एक बीप हुआ उसका मेसेज आया था , 5 बजे पार्क आना।
प्रेम में टेलीपैथी होता है , लोग दूर रहते हुए भी एक दूसरे के ईमोशन्स जाने जाते हैं । वो जान गई थी।
पार्क वो गुस्से में आई और आते ही फट पड़ी दस मिनट तक डाँटने के बाद मैं जब लड़ने के मूड में नही दिखा तो थकहार के पूछी ," क्या कर रहे थे दिनभर?
"नजरें गन्दी कर रहा था, किसी की तस्वीर देखकर" , मैंने शरारत भरी मुस्कान छुपाने नाकाम कोशिश की।
अपनी नजरों पे इतनी इनायत करने की कोई वजह? उसने एक एक लफ्ज चबा कर कहा।
"नजरों पे कोई इनायत नही कर रहा था बस सोच रहा था। तस्वीर की लड़की की छोटी सी नाक कैसे बड़ी की जाए।"
मैंने पिन कसा।
करोगे मुझे परेशान? चिढाओगे मुझे? आज मुझे पूरे क्लास के सामने मुझे चिढ़ाया। तुम्हें मुझसे प्यार नही हुआ.....तुम छोड़कर चले जाओगे। ," वो रोने लगी या रोने की ऐक्टिंग करने लगी , लेकिन उसके हाथ में फँसी मेरी उंगलिया और जोर से कस गई।
पगली दिल एक बार लगता है , जो बार बार होती है वो दिलग्गी है.......मैं छोड़कर नही जाता भले तुम चली जाओ, ये प्रोमिस है। ,"मैने कहा।
दोनों खामोश बैठे रहे........ उसके आंखों में आंसू आगये थे । बस उम्र बढा था मगर दिल से बच्ची थी वो।
उसने कंधे पे सर टिकाते हुए कहा ," 12th के बाद वाईज़ैग चलोगे? मेरी ग्रेजुएशन वही से होगी।
मैंने कहा ," मुझे लॉ करना है , पटना रुकना होगा या फिर बनारस जाना होगा।"
"इसका मतलब हमें अलग रहना होगा? " उसने कहा।
अलग नही रहना होगा , तुम छोड़कर जा रही हो, सीधे सीधे कहो! ," मैंने चिढ़ाया।
"मैं अलग रहना चाहती हूं? मैं? मैं?" ......वो लड़ पड़ी ,"तुम्हें प्यार नही होता होगा। मगर मुझे है ब्लाइंडली लव तुमसे ।
"बेवकूफ ब्लाइंड लव का कांसेप्ट ही फाल्स है । लोगों को बस खूबसूरत चीजों से प्यार होता है, नही तो इंसान खूबसूरत लोग के साथ चाहता ही क्यों? ," मैं उसे और लड़ते हुए देखना चाहता था।
"अच्छा तो तुम्हें भी मेरी खूबसूरती से प्यार हुआ है? मेरी फीलिंग्स तो तुमने समझी नही होगी?", वो लड़ने की मूड में आगई थी।
मैंने हंसी छुपाते कहा ," समझा न......तुम्हारी फीलिंग तुमसे ज्यादा खूबसूरत हैं।"
अब मुझे एक्सप्लेनेशन मत दो, तुम्हें मुझसे नही मेरे चेहरे से प्यार है ।
चले जाओ यहाँ से जल्दी वरना मुझसे बुरा कोई नही होगा।
चरम पे पहूंच गए उसके गुस्से पे पानी मारते हुए मैने कहा ,"अच्छा चॉकलेट तो खिला दे जो लाई है।
"नही ख़िलाती, जाओ खूबसूरत चॉकलेट ढूंढो" उसने सर हिलाते हुये मुंह बनाया।
हंसी दबाते हुए मैंने उससे कहा
" ठीक हैं फिर एक बार नाक से नाक लड़ा।"
"नही लड़ाती ...... तुम्हारी बड़ी है मेरी छोटी तुम हरा देते हो हर बार" ........ मासूमियत ओढ़े उसने रुआंसे होकर कहा.
इस वक्त वो इतनी प्यारी लगी की मैंने जबरन उसे सर से सर लगा लिया। उसने धीमे से कहा ," तुम हमेशा ऐसे ही क्यों नही रहते , चिढ़ाते क्यों हो मुझे?
ऐसे ही सेक्सी लगता है। कहकर मैं हँसने लगा वो मुझपे मुक्के बरसाने लगीं। दोनो देर तक बैठे रहे।
चलने को हुए तो उसने कहा KC सिन्हा के बुक क कवर पे तुम्हारे नाम के साथ अपना नाम लिख दिया है। " विनीत & ज्योति" मिटाना मत भले कवर में छुपा देना।
मैंने हामी भर दी मगर किस्मत ने नही ,उसने कुछ अलग ही लिखा था। चार साल बाद आज मैं वाइजैग में बैठा हूँ और वो बनारस में।
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017
कहानी रामजन्मभूमि की
जब बाबर दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ उस समयजन्मभूमि सिद्ध महात्मा श्यामनन्द जी महाराज के अधिकार क्षेत्र में थी।
महात्मा श्यामनन्द की ख्याति सुनकर ख्वाजा कजल अब्बास मूसा आशिकान अयोध्या आये । महात्मा जी के शिष्य बनकर ख्वाजा कजल अब्बास मूसा ने योग और सिद्धियाँ प्राप्त कर ली और उनका नाम भी महात्मा श्यामनन्द के ख्यातिप्राप्त शिष्यों में लिया जाने लगा। ये सुनकर जलालशाह नाम का एक फकीर भी महात्मा श्यामनन्द के पास आया और उनका शिष्य बनकर सिद्धियाँ प्राप्त करने लगा। जलालशाह एक कट्टर मुसलमान था, और उसको एक ही सनक थी, हर जगह इस्लाम का आधिपत्य साबित करना ।अत: जलालशाह ने अपने काफिर गुरू की पीठ में छुरा घोंपकर ख्वाजा कजल अब्बास मूसा के साथ मिलकर ये विचार किया की यदि इस मदिर को तोड़ कर मस्जिदबनवा दी जाये तो इस्लाम का परचम हिन्दुस्थान में स्थायी हो जायेगा। धीरे धीरेजलालशाह और ख्वाजा कजल अब्बास मूसा इस साजिश को अंजाम देने
की तैयारियों में जुट गए ।
सर्वप्रथम जलालशाह और ख्वाजा बाबर के विश्वासपात्र बने और दोनों ने अयोध्या को खुर्द मक्का
बनाने के लिए जन्मभूमि के आसपास की जमीनों में बलपूर्वक मृत मुसलमानों को दफन करना शुरू किया॥
और मीरबाँकी खां के माध्यम से बाबर को उकसाकर मंदिर के विध्वंस का कार्यक्रम बनाया।बाबा श्यामनन्द जी अपने मुस्लिम शिष्यों की करतूत देख के बहुत दुखी हुएऔर अपने निर्णय पर उन्हें बहुत पछतावा हुआ।
दुखी मन से बाबा श्यामनन्द जी ने रामलला की मूर्तियाँ सरयू में प्रवाहित किया और खुद हिमालय की औरतपस्या करने
चले गए।
मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के अन्य सामानआदि हटा लिए और वे स्वयं मंदिर के द्वार पर
रामलला की रक्षा के लिए खड़े हो गए। जलालशाह की आज्ञा के अनुसार उन चारो पुजारियों के सर काट
लिए गए. जिस समय मंदिर को गिराकर मस्जिद बनाने की घोषणा हुई उस समय भीटी के राजा महताब सिंह
बद्री नारायण की यात्रा करने के लिए निकले थे,अयोध्या पहुचने पर रास्ते में उन्हें ये खबर
मिली तो उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी और अपनी छोटी सेना में रामभक्तों को शामिल कर १ लाख
चौहत्तर हजार लोगो के साथ बाबर की सेना के ४ लाख ५० हजार सैनिकों से लोहा लेने निकल पड़े।
रामभक्तों ने सौगंध ले रक्खी थी रक्त की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे जब तक प्राण है तब तक मंदिर नहीं गिरने देंगे।
रामभक्त वीरता के साथ लड़े ७० दिनों तक घोर संग्राम
होता रहा और अंत में राजा महताब सिंह समेतसभी १ लाख ७४ हजार रामभक्त मारे गए।
श्रीराम जन्मभूमि रामभक्तों के रक्त से लाल हो गयी। इस भीषण कत्ले आम के बाद मीरबांकी ने
तोप लगा के मंदिर गिरवा दिया ।
मंदिर के मसाले से ही मस्जिद का निर्माण हुआ पानी की जगह मरे हुए हिन्दुओं का रक्त इस्तेमाल किया गया
नीव में लखौरी इंटों के साथ ।
इतिहासकार कनिंघम अपने लखनऊ गजेटियर के 66वें अंक के पृष्ठ 3 पर लिखता है की एक लाख चौहतर हजार
हिंदुओं की लाशें गिर जाने के पश्चात मीरबाँकी अपने मंदिर ध्वस्त करने के अभियान मे सफल हुआ और उसके बाद
जन्मभूमि के चारो और तोप लगवाकर मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया..
इसी प्रकार हैमिल्टन नाम का एक अंग्रेज बाराबंकी गजेटियर में लिखता है की ”
जलालशाह ने हिन्दुओं के खून का गारा बना के लखौरी ईटों की नीव मस्जिद बनवाने के लिए
दी गयी थी। उस समय अयोध्या से ६ मील की दूरी पर सनेथू नाम का एक गाँव के पंडित
देवीदीन पाण्डेय ने वहां के आस पास के गांवों सराय सिसिंडा राजेपुर आदि के सूर्यवंशीय
क्षत्रियों को एकत्रित किया॥ देवीदीन पाण्डेय ने सूर्यवंशीय क्षत्रियों से कहा भाइयों आप लोग मुझेअपना राजपुरोहित मानते हैं ..अप के पूर्वज श्री राम थे और हमारे पूर्वज महर्षि भरद्वाज जी।
आजमर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि को मुसलमान आक्रान्ता कब्रों से पाट रहे हैं
और खोद रहे हैं इस परिस्थिति में हमारा मूकदर्शक बन कर जीवित रहने की बजाय जन्मभूमि की
रक्षार्थ युद्ध करते करते वीरगति पाना ज्यादा उत्तम होगा॥
देवीदीन पाण्डेय की आज्ञा से दो दिन के भीतर ९० हजार क्षत्रिय इकठ्ठा हो गए दूर दूर के गांवों से लोग
समूहों में इकठ्ठा हो कर देवीदीन पाण्डेय के नेतृत्व में जन्मभूमि परजबरदस्त धावा बोल दिया ।
शाही सेना से लगातार ५ दिनों तक युद्ध हुआ । छठे दिन मीरबाँकी का सामना देवीदीन
पाण्डेय से हुआ उसी समय धोखे से उसके अंगरक्षक ने एक लखौरी ईंट से पाण्डेय जी की खोपड़ी पर वार कर
दिया। देवीदीन पाण्डेय का सर बुरी तरह फट गया मगर उस वीर ने अपने पगड़ी से खोपड़ी से बाँधा और
तलवार से उस कायर अंगरक्षक का सर काट दिया। इसी बीच मीरबाँकी ने छिपकर गोली चलायी जो पहले
ही से घायल देवीदीन पाण्डेय जी को लगी और वो जन्मभूमि की रक्षा में वीर गति को प्राप्त
हुए..जन्मभूमि फिर से 90 हजार हिन्दुओं के रक्त से लाल हो गयी। देवीदीन पाण्डेय के
वंशज सनेथू ग्राम के ईश्वरी पांडे का पुरवा नामक जगह पर अब भी मौजूद हैं॥
पाण्डेय जी की मृत्यु के १५ दिन बाद हंसवर के महाराज रणविजय सिंह ने सिर्फ २५ हजार सैनिकों के साथ
मीरबाँकी की विशाल और शस्त्रों से सुसज्जित सेना से रामलला को मुक्त कराने के लिए आक्रमण किया । 10
दिन तक युद्ध चला और महाराज जन्मभूमि के रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हो गए। जन्मभूमि में 25 हजार
हिन्दुओं का रक्त फिर बहा। रानी जयराज कुमारी हंसवर के स्वर्गीय महाराज
रणविजय सिंह की पत्नी थी। जन्मभूमि की रक्षा में महाराज के वीरगति प्राप्त करने के बाद महारानी नेउनके कार्य को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया और
तीन हजार नारियों की सेना लेकर उन्होंने जन्मभूमि पर हमला बोल दिया और हुमायूं के समय तक उन्होंने छापामार युद्ध
जारी रखा। रानी के गुरु स्वामी महेश्वरानंद जी ने रामभक्तों को इकठ्ठा करके सेना का प्रबंध करके जयराज
कुमारी की सहायता की। साथ ही स्वामी महेश्वरानंद जी ने सन्यासियों की सेना बनायीं इसमें उन्होंने
२४ हजार सन्यासियों को इकठ्ठा किया और रानी जयराज कुमारी के साथ ,
हुमायूँ के समय में कुल १० हमले जन्मभूमि के उद्धार के लिए किये।
१०वें हमले में शाही सेना को काफी नुकसान हुआ और जन्मभूमि पर रानी जयराज कुमारी का अधिकार हो गया।
लेकिन लगभग एक महीने बाद हुमायूँ ने पूरी ताकत से शाही सेना फिर भेजी ,इस युद्ध में स्वामी महेश्वरानंद
और रानी कुमारी जयराज कुमारी लड़ते हुए अपनी बची हुई सेना के साथ मारे गए और जन्मभूमि पर पुनः मुगलों का अधिकार हो गया।
श्रीराम जन्मभूमि एक बार फिर कुल 24 हजार सन्यासियों और 3 हजार वीर नारियों के रक्त से लाल हो गयी।
रानी जयराज कुमारी और स्वामी महेश्वरानंद जी के बाद यद्ध का नेतृत्व स्वामी बलरामचारी जी ने अपने हाथ में ले लिया।
स्वामी बलरामचारी जी ने गांव गांव में घूम कर रामभक्त हिन्दू युवकों और सन्यासियों की एक मजबूतसेना तैयार करने का प्रयास किया
और जन्मभूमि के उद्धारार्थ २० बार आक्रमण किये. इन २० हमलों में काम सेकाम १५ बार स्वामी बलरामचारी ने जन्मभूमि पर
अपना अधिकार कर लिया मगर ये अधिकार अल्प समय के लिए रहता था थोड़े दिन बाद बड़ी शाही फ़ौज आती थी और जन्मभूमि पुनः मुगलों केअधीन हो जाती थी..जन्मभूमि में लाखों हिन्दू बलिदान होते रहे। उस समय का मुग़ल शासक अकबर था। शाही सेना हर दिन के इन युद्धों से कमजोर हो रही थी.. अतः अकबर ने बीरबल और टोडरमल के कहने पर खस की टाट से उस चबूतरे पर ३ फीट का एक छोटा सा मंदिर बनवा दिया. लगातार युद्ध करते रहने के कारण स्वामी बलरामचारी का स्वास्थ्य गिरता चला गया था और प्रयाग कुम्भ के अवसर पर त्रिवेणी तट पर स्वामी बलरामचारी की मृत्यु हो गयी .. इस प्रकार बार-बार के आक्रमणों और हिन्दू जनमानस के रोष एवं हिन्दुस्थान पर मुगलों की ढीली होती पकड़ से बचने का एक राजनैतिक प्रयास की अकबर की इस कूटनीति से कुछ दिनों के लिए जन्मभूमि में रक्त नहीं बहा।यही क्रम शाहजहाँ के समय भी चलता रहा। फिर औरंगजेब के हाथ सत्ता आई वो कट्टर मुसलमान था और
उसने समस्त भारत से काफिरों के सम्पूर्ण सफाये का संकल्प लिया था। उसने लगभग 10 बार अयोध्या मे
मंदिरों को तोड़ने का अभियान चलकर यहाँ के सभी प्रमुख मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ डाला।
औरंगजेब के हाथ सत्ता आई वो कट्टर मुसलमान था और उसने समस्त भारत से काफिरों के सम्पूर्ण सफाये
का संकल्प लिया था। उसने लगभग 10 बार अयोध्या मे मंदिरों को तोड़ने का अभियान चलकर यहाँ के
सभी प्रमुख मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ डाला।
औरंगजेब के समय में समर्थ गुरु श्री रामदास जी महाराज जी के शिष्य श्री वैष्णवदास जी ने जन्मभूमि के
उद्धारार्थ 30 बार आक्रमण किये।
इन आक्रमणों मे अयोध्या के आस पास के गांवों के सूर्यवंशीय क्षत्रियों ने पूर्ण सहयोग दिया जिनमे सराय के ठाकुर सरदारगजराज सिंह और राजेपुर के कुँवर गोपाल सिंह तथा सिसिण्डा के ठाकुर जगदंबा सिंह प्रमुख थे। ये सारे वीर ये जानते हुए भी की उनकी सेना और हथियार बादशाही सेना के सामने कुछ भी नहीं है अपने जीवन केआखिरी समय तक शाही सेना से लोहा लेते रहे। लम्बे समय तक चले इन युद्धों में रामलला को मुक्त कराने के लिएहजारों हिन्दू वीरों ने अपना बलिदान दिया और अयोध्या की धरती पर उनका रक्त बहता रहा।ठाकुर गजराज सिंह और उनके साथी क्षत्रियों के वंशज आज भी सराय मे मौजूद हैं। आज भी फैजाबाद जिले के आस पास के सूर्यवंशीय क्षत्रिय सिर पर पगड़ी नहीं बांधते,जूता नहीं पहनते,छता नहीं लगाते, उन्होने अपने पूर्वजों के सामने ये प्रतिज्ञा ली थी की जब तक श्री राम जन्मभूमि का उद्धार नहीं कर लेंगे तब तकजूता नहीं पहनेंगे,छाता नहीं लगाएंगे, पगड़ी नहीं पहनेंगे। 1640 ईस्वी में औरंगजेब ने मन्दिर को ध्वस्त करने के लिए जबांज खाँ के नेतृत्व में एक जबरजस्त सेना भेज दी थी, बाबा वैष्णवदास के साथ साधुओं की एक सेना थी जो हर विद्या मे निपुण थी इसे चिमटाधारी साधुओं की सेना भी कहते थे । जबजन्मभूमि पर जबांज खाँ ने आक्रमण किया तो हिंदुओं के साथ चिमटाधारी साधुओं की सेना की सेना मिल गयी और उर्वशी कुंड नामक जगह पर जाबाज़खाँ की सेना से सात दिनों तक भीषण युद्ध किया ।चिमटाधारी साधुओं के चिमटे के मार सेमुगलों की सेना भाग खड़ी हुई।
इस प्रकार चबूतरे पर स्थित मंदिर की रक्षा हो गयी ।
जाबाज़ खाँ की पराजित सेना को देखकर औरंगजेब बहुत क्रोधित हुआ और उसने जाबाज़ खाँ को हटाकर एक अन्य सिपहसालार सैय्यद हसन अली को 50 हजार सैनिकों की सेना और तोपखाने के साथ अयोध्या की ओर भेजा और साथ मे ये आदेश दिया की अबकी बार जन्मभूमि को बर्बाद करके वापस आना है ,यह समय सन् 1680 का था ।
बाबा वैष्णव दास ने सिक्खों के गुरु गुरुगोविंद सिंह से युद्ध मे सहयोग के लिए पत्र के माध्यम संदेश भेजा ।
पत्र पाकर गुरु गुरुगोविंद सिंह सेना समेत तत्काल अयोध्या आ गए और ब्रहमकुंड पर अपना डेरा डाला ।
ब्रहमकुंड वही जगह जहां आजकल गुरुगोविंद सिंह की स्मृति मे सिक्खों का गुरुद्वारा बना हुआ है।
बाबा वैष्णव दास एवं सिक्खों के गुरुगोविंद सिंह रामलला की रक्षा हेतु एकसाथ रणभूमि में कूद पड़े ।
इन वीरों कें सुनियोजित हमलों से मुगलो की सेना के पाँव उखड़ गये सैय्यद हसन अली भी युद्ध मे मारा गया।
औरंगजेब हिंदुओं की इस प्रतिक्रिया से स्तब्ध रह गया था और इस युद्ध के बाद 4 साल तक उसने अयोध्या पर हमला करने की हिम्मत नहीं की। औरंगजेब ने सन् 1664 मे एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि पर आक्रमण किया ।
इस भीषण हमले में शाही फौज ने लगभग 10 हजार से ज्यादा हिंदुओं की हत्या कर दी नागरिकों तक को नहीं छोड़ा।
जन्मभूमि हिन्दुओं के रक्त से लाल हो गयी। जन्मभूमि के अंदर नवकोण के एक कंदर्प कूप नाम का कुआं था, सभी मारे गए हिंदुओं की लाशें मुगलों ने उसमे फेककर चारों ओर चहारदीवारी उठा कर उसे घेर दिया।
आज भी कंदर्पकूप “गज शहीदा” के नाम से प्रसिद्ध है,और जन्मभूमि के पूर्वी द्वार पर स्थित है।
शाही सेना ने जन्मभूमि का चबूतरा खोद डाला बहुत दिनो तक वह चबूतरा गड्ढे के रूप मे वहाँ स्थित था ।
औरंगजेब के क्रूर अत्याचारो की मारी हिन्दू जनता अब उस गड्ढे पर ही श्री रामनवमी के दिन भक्तिभाव से अक्षत,पुष्प और जल चढाती रहती थी. नबाब सहादत अली के समय 1763 ईस्वी में जन्मभूमि के रक्षार्थ अमेठी के राजा गुरुदत्त सिंह और पिपरपुर के राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे बाबरी ढांचे पर पुनः पाँच आक्रमण किये गये जिसमें हर बार हिन्दुओं की लाशें अयोध्या में गिरती रहीं। लखनऊ गजेटियर मे कर्नल हंट लिखता है की
“ लगातार हिंदुओं के हमले से ऊबकर नबाब ने हिंदुओं और मुसलमानो को एक साथ नमाज पढ़ने और भजन करने की इजाजतदे दी पर सच्चा मुसलमान होने के नाते उसने काफिरों को जमीन नहीं सौंपी।“लखनऊ गजेटियर पृष्ठ 62”
नासिरुद्दीन हैदर के समय मे मकरही के राजा के नेतृत्व में जन्मभूमि को पुनः अपने रूप मे लाने के लिए
हिंदुओं के तीन आक्रमण हुये जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू मारे गये। परन्तु तीसरे आक्रमण में डटकर नबाबी सेना का सामना हुआ 8वें दिन हिंदुओं की शक्ति क्षीण होने लगी ,जन्मभूमि के मैदान मे हिन्दुओं और मुसलमानो की लाशों का ढेर लग गया । इस संग्राम मे भीती,हंसवर,,मकर ही,खजुरहट,दीयरा अमेठी के राजा गुरुदत्त सिंह आदि सम्मलित थे। हारती हुई हिन्दू सेना के साथ वीर चिमटाधारी साधुओं की सेना आ मिली और इस युद्ध मे शाही सेना के चिथड़े उड गये और उसे
रौंदते हुए हिंदुओं ने जन्मभूमि पर कब्जा कर लिया। मगर हर बार की तरह कुछ दिनो के बाद विशाल
शाही सेना ने पुनः जन्मभूमि पर अधिकार कर लिया और हजारों हिन्दुओं को मार डाला गया। जन्मभूमि में हिन्दुओं का रक्त प्रवाहित होने लगा।
नावाब वाजिदअली शाह के समय के समय मे पुनः हिंदुओं ने जन्मभूमि के उद्धारार्थ आक्रमण किया ।
फैजाबाद गजेटियर में कनिंघम ने लिखा “इस संग्राम मे बहुत ही भयंकर खूनखराबा हुआ।दो दिन और रात होने वाले इस भयंकर युद्ध में सैकड़ों हिन्दुओं केमारे जाने के बावजूद हिन्दुओं नें राम जन्मभूमि पर कब्जा कर लिया। क्रुद्ध हिंदुओं की भीड़ने कब्रें तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर डाली मस्जिदों को मिसमार करने लगे और पूरी ताकत से मुसलमानों को मार-मार करअयोध्या से खदेड़ना शुरू किया।
मगर हिन्दू भीड़ ने मुसलमान स्त्रियों और बच्चों को कोई हानि नहीं पहुचाई।अयोध्या मे प्रलय मचा हुआ था ।इतिहासकार कनिंघम लिखता है की ये अयोध्या का सबसे बड़ा हिन्दू मुस्लिम बलवा था।हिंदुओं ने अपना सपना पूरा किया और औरंगजेब द्वारा विध्वंस किए गए चबूतरे को फिर वापस बनाया । चबूतरे पर तीन फीट ऊँची खस की टाट से एक छोटा सा मंदिर बनवा लिया ॥जिसमे
पुनः रामलला की स्थापना की गयी।कुछ जेहादी मुल्लाओं को ये बात स्वीकार
नहीं हुई और कालांतर में जन्मभूमि फिर हिन्दुओं के हाथों से निकल गयी।
सन 1857 की क्रांति मे बहादुर शाह जफर के समय में बाबा रामचरण दास ने एक मौलवी आमिर अली के साथ जन्मभूमि के उद्धार का प्रयास किया पर 18 मार्च सन 1858 को कुबेर टीला स्थित एक इमली के पेड़ मे दोनों को एक साथ अंग्रेज़ो ने फांसी पर लटका दिया ।
जब अंग्रेज़ो ने ये देखा कि ये पेड़ भी देशभक्तों एवं रामभक्तों के लिए एक स्मारक के रूप मे विकसित
हो रहा है तब उन्होने इस पेड़ को कटवा कर इस आखिरी निशानी को भी मिटा दिया…
इस प्रकार अंग्रेज़ो की कुटिल नीति के कारण रामजन्मभूमि के उद्धार का यह एकमात्र प्रयास विफल
हो गया … अन्तिम बलिदान … ३० अक्टूबर १९९० को हजारों रामभक्तों ने वोट-बैंक के
लालची मुलायम सिंह यादव के द्वारा खड़ी की गईं अनेक बाधाओं को पार कर अयोध्या में प्रवेश किया औरविवादित ढांचे के ऊपर भगवा ध्वज फहरा दिया।
लेकिन २ नवम्बर १९९० को मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया, जिसमेंसैकड़ों रामभक्तों ने अपने जीवन की आहुतियां दीं। सरकार ने मृतकों की असली संख्या छिपायी परन्तु प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरयू तट रामभक्तों की लाशों से पट गया था। ४ अप्रैल १९९१को कारसेवकों के हत्यारे, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस्तीफा दिया। लाखों राम भक्त ६ दिसम्बर को कारसेवा हेतु अयोध्या पहुंचे और राम जन्मस्थान पर बाबर के सेनापति द्वार बनाए गए अपमान के प्रतीकमस्जिदनुमा ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
परन्तु हिन्दू समाज के अन्दर व्याप्त घोर संगठनहीनता एवं नपुंसकता के कारण आज भी हिन्दुओं के सबसे बड़े आराध्य भगवान श्रीराम एक फटे हुए तम्बू में विराजमान हैं।जिस जन्मभूमि के उद्धार के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना रक्त पानी की तरह बहाया। आज वही हिन्दू बेशर्मी से इसे “एक विवादित स्थल” कहता है।सदियों से हिन्दुओं के साथ रहने वाले मुसलमानों ने आज भी जन्मभूमि पर अपना दावा नहीं छोड़ा है। वो यहाँ किसी भी हाल में मन्दिर नहीं बनने देना चाहतेहैं ताकि हिन्दू हमेशा कुढ़ता रहे और उन्हें नीचा दिखाया जा सके। जिस कौम ने अपने ही भाईयों की भावना को नहीं समझा वो सोचते हैं हिन्दू उनकी भावनाओं को समझे। आज तक किसी भी मुस्लिम संगठन ने जन्मभूमि के उद्धार के लिए आवाज नहीं उठायी, प्रदर्शन नहीं किया और सरकारपर दबाव नहीं बनाया आज भी वे बाबरी-विध्वंस की तारीख 6 दिसम्बर को काला दिन मानते हैं।और मूर्ख हिन्दू समझता है कि राम जन्मभूमि राजनीतिज्ञों और मुकदमों के कारण उलझा हुआ है।ये लेख पढ़कर जिन हिन्दुओं को शर्म नहीं आयी वो कृपया अपने घरों में रामका नाम ना लें…अपने रिश्तेदारों से कह दें कि उनके मरने के बाद कोई “राम नाम” का नारा भी नहीं लगाएं।
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता एक दिन श्रीराम जन्मभूमि का उद्धार कर वहाँ मन्दिर अवश्य बनाएंगे।
चाहे अभी और कितना ही बलिदान क्यों ना देना पडे|
